Covid19 Update: कोरोना का कहर बरकरार, पिछले 24 घंटों में 20,038 नए मामले दर्ज
Covid19 Update: आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 20,038 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,39,073 हो गई है.
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 47 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,25,604 पर पहुंच गया है. वहीं 16,994 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,39,073 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 4,30,45,350 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,99,47,34,994 डोज लगाई जा चुकी है.
कोरोना वायरस अपडेट
भारत में पिछले 24 घंटों में 20,038 नए कोविड मामले सामने आए, 16,994 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 47 लोगों की मौत दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 1,39,073 हैं।#COVID19 pic.twitter.com/oPyCvSl6Ny
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 15, 2022





