COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 17,070 नए मामले दर्ज, 23 लोगों की मौत
सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 17,070 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,07,189 हो गई है।
वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 23 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,25,139 पर पहुंच गया है। वहीं 14,413 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,07,189 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,28,369,06 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,070 नए मामले सामने आए और 14,413 लोग ठीक हुए। भारत में पिछले 24 घंटों में ही कोरोना से 23 लोगों की मृत्यु हुई।
देशभर में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 1,07,189 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.40% है। pic.twitter.com/GtRQGXdJP6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2022