ताज़ा खबरेंभारत

COVID-19: गृह मंत्रालय ने की लॉकडाउन की स्थिति पर एक व्यापक समीक्षा बैठक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को COVID-19 महामारी के चलते लॉकडाउन स्थिति पर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। समीक्षा में यह पाया गया कि अब तक लॉकडाउन के कारण स्थिति में ज़बरदस्त लाभ और सुधार हुआ है।

मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन से अर्जित लाभ को बचाया जा सके इसके लिए 3 मई तक लॉकडाउन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है। COVID-19 से लड़ने के लिए नए दिशानिर्देश 4 मई से लागू होंगे, जिससे कई जिलों को काफी राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में इसके बारे में सूचित किया जाएगा।

ALSO READ: COVID-19 LIVE | 24 घंटे में 1,718 नए मामले के साथ भारत में कोरोना के मामले 33,000 के पार

इससे पहले गृह मंत्रालय ने बुधवार को COVID -19 से लड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाउन प्रतिबंध के परिणामस्वरूप, देश में विभिन्न स्थानों पर प्रवासी मज़दूर, तीर्थयात्री, पर्यटक, छात्र और अन्य फंसे हुए लोगों को इनको वापस भेजने की अनुमति दे दी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

One Comment

  1. Giao diện website slot365 com được thiết kế theo phong cách tối giản nhưng sang trọng, tập trung vào trải nghiệm người dùng với bố cục khoa học và dễ thao tác. TONY06-11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button