ताज़ा खबरेंभारत

COVID-19 | गुरुग्राम में एक्टिव केसों की संख्या 4000 से भी नीचे आई

गुरुग्राम जिला में कोरोना के एक्टिंव केस 4000 से भी कम रह गए हैं। अब जिला में 3936 केस पॉजिटिव है, जिनमें से 2157 मरीज अपने घरों पर ही रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। सोमवार को जिला में 212 नए केस आए लेकिन कोरोना को हराने वालों की संख्या 1252 रही।

जिला में जहां एक ओर कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर कोरोना के एक्टिव केसों में काफी कमी देखी गई है।

जिला के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुग्राम जिला में अब तक 174150 व्यक्ति कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। व्यक्तियों के स्वस्थ होने के साथ गुरुग्राम जिला में कॉविड एक्टिव केसों में भी निरंतर कमी देखी जा रही है।

हेल्थ बुलेटिन के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि गुरुग्राम जिला में कोरोना के नियंत्रण के लिए टेस्ट करने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिला में अब तक 1477823 टेस्ट करवाए जा चुके हैं जिनमें से 1289724 नेगेटिव आए हैं। पिछले 24 घंटे में जिला में 9250 टेस्ट किए गए।

ये भी पढ़े: ब्लैक और वाइट के बाद अब यलो फंगस…उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मिला पहला मामला

कोरोना को हराने के लिए गुरुग्राम जिला में कोरोना रोधी वैक्सीन की डोज देने पर भी फोकस किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिला में वैक्सीन की 5656 डोज दी गई हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक 634270 डोज दी जा चुकी हैं।

गुरुग्राम के उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने कहा कि जिला वासियों के सहयोग से कोरोना के संक्रमण पर ब्रेक लगे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने का एक ही मंत्र है और वह है कि हम घर से बाहर निकले तो नाक और मुंह को ढकते हुए मास्क पहने, एक दूसरे के बीच 2 गज की दूरी रखें और साबुन से हाथ धोते रहे या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से अपने हाथों को सैनिटाइज करें। उन्होंने कहा कि महामारी की रोकथाम में जिला वासियों का सहयोग बहुत जरूरी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button