भारत

दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले, एक हफ्ते में 99 नए केस, देशभर में 1,009 सक्रिय मरीज

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते एक हफ्ते में राजधानी में 99 नए केस सामने आए हैं, जिससे यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 104 हो गई है। देशभर में फिलहाल कोरोना के कुल 1,009 एक्टिव केस हैं, यह आंकड़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के केंद्रीय कोविड डैशबोर्ड पर जारी किया गया है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में केरल इस समय सबसे ज्यादा कोरोना मामलों से जूझ रहा है। यहां 430 एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, कर्नाटक में 47, उत्तर प्रदेश में 15 और पश्चिम बंगाल में 12 केस दर्ज किए गए हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते कुछ मौतें भी दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में अब तक 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक एक भी सक्रिय मामला नहीं है। इनमें अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

भारत में कोरोना के मामले पिछले सालों में टीकाकरण के चलते काफी हद तक नियंत्रित हो गए थे। सरकार ने सभी आयु वर्गों के लिए मुफ्त और तेज़ वैक्सीनेशन अभियान चलाया था, जिससे संक्रमण के मामलों में गिरावट आई और सख्त लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से राहत मिली थी।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button