CJP Bengaluru Protest: ‘SIR का मकसद BJP के विरोधियों को निशाना बनाना है’, CJP के अभिजित दिपके और प्रकाश राज का कड़ा हमला

बेंगलुरु: बेंगलुरु में आयोजित एक ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ (जन अदालत) के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और मशहूर अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए हैं। नेताओं का आरोप है कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल विशेष रूप से उन लोगों को मतदाता सूची से बाहर करने के लिए किया जा रहा है जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विरोध करते हैं।
CJP के अभिजित दिपके का बड़ा आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजित दिपके ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने की यह प्रक्रिया पूरी तरह से सोची-समझी रणनीति है। इसके जरिए उन नागरिकों के मताधिकार को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जो बीजेपी की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कदम सीधे तौर पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त पर प्रकाश राज का तंज
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिनेता प्रकाश राज ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर भी जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त को बदलना इस समस्या का समाधान नहीं है।
प्रकाश राज ने कहा, “हमारी लड़ाई सिर्फ कुमार के इस्तीफे के लिए नहीं है। अगर वह चले जाते हैं, तो उनकी जगह कोई दूसरा ‘अग्यानेश कुमार’ आ सकता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी असली मांग इस पूरी SIR प्रणाली को पूरी तरह से रद्द करने की है। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं।
ध्रुव राठी और प्रकाश राज की मौजूदगी से बढ़ा विरोध
इस विरोध प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, वहीं पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रकाश राज द्वारा उपस्थिति की घोषणा के बाद ध्रुव राठी ने भी अपनी भागीदारी की पुष्टि की थी। मंच पर JNU की छात्र नेता आइशी घोष, नेहा बोरा, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और कई अन्य युवा नेता तथा सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और अभिजीत दिपके का बयान
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कड़े तेवर दिखाते हुए बयान दिया कि ‘स्रीता’ (एसआईआर/चुनावी प्रक्रियाओं) के खिलाफ यह प्रहार जारी रहेगा और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका यह संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा। चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित इस ‘पीपल्स ट्रिब्यूनल’ और प्रदर्शन के दौरान एसआईआर बहिष्कारों से जुड़े वीडियो टेस्टिमोनियल्स भी दिखाए गए।
4 बजे शुरू होगा प्रदर्शन
CJP का यह कार्यक्रम गुरुवार शाम करीब 4 बजे Freedom Park में शुरू होने वाला है। कार्यक्रम की शुरुआत ‘People’s Tribunal’ से होगी, जिसमें कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोग SIR के दौरान मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने को लेकर अपनी बातें रखेंगे।
इसके बाद संगठन की ओर से ‘चप्पल प्रदर्शन’ किए जाने की योजना है। CJP का कहना है कि यह प्रदर्शन चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
Freedom Park पर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
प्रदर्शन से पहले कर्नाटक पुलिस ने Freedom Park के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी इलाके में बैरिकेड्स लगाते नजर आए।
CJP के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
प्रकाश राज ने लोगों से शामिल होने की अपील की
अभिनेता प्रकाश राज ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से Freedom Park में आयोजित People’s Tribunal में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने SIR से प्रभावित लोगों, युवाओं, नागरिक संगठनों और CJP के साथ कार्यक्रम में पहुंचने की बात कही।
वहीं, ध्रुव राठी के भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। CJP की ओर से साझा किए गए वीडियो में अभिजीत डिपके, ध्रुव राठी और प्रकाश राज नजर आए।
CJP की देशभर में प्रदर्शन की तैयारी
SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर CJP पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रही है। संगठन की ओर से दिल्ली में भी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।
CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को प्रस्तावित प्रदर्शन की औपचारिक सूचना दी थी। संगठन की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के अलावा SIR को रोकना, जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करना और चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव शामिल हैं।
मुंबई प्रदर्शन के बाद केस भी दर्ज
CJP और छात्र संगठनों की ओर से पिछले सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किए गए। 2 अक्टूबर को मुंबई में हुए प्रदर्शन के बाद शिवाजी पार्क पुलिस ने CJP नेताओं अभिजीत डिपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और करीब 400 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बेंगलुरु में होने वाला प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है, जब दिल्ली में भी INDIA ब्लॉक और अन्य संगठनों की ओर से चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। अब Freedom Park में होने वाले CJP कार्यक्रम पर नजर रहेगी।