चिरग शेट्टी और सात्विकसाईराज ने जीता China Masters का खिताब, रोमांचक फाइनल में चीनी जोड़ी को दी मात

भारतीय बैडमिंटन फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्टार पुरुष युगल (डबलू) जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीयरेड्डी और चिराग शेट्टी ने संडे को China Masters का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में चीन की हे जी टिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराया।
रोमांचक मुकाबले में किया शानदार कमबैक
फाइनल मैच की शुरुआत में भारतीय जोड़ी को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। पहला गेम हारने के बाद सात्विक और चिराग ने शानदार वापसी की और अगले दोनों गेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने यह मुकाबला 11-21, 21-13, 21-17 से अपने नाम किया। यह मुकाबला लगभग एक घंटा 10 मिनट तक चला।
इस सीजन का दूसरा बड़ा खिताब
सात्विक और चिराग का इस सीजन का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर सुपर 750 का खिताब भी जीता था और थाईलैंड ओपन सुपर 500 के फाइनल में पहुंचे थे। इस जीत से विश्व नंबर 5 भारतीय जोड़ी का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है, जो आगामी एशियाई खेलों से पहले एक बड़ा बूस्ट है।





