Hindi Newsportal

Chandrayan-3: चाँद के करीब पहुंचा भारतीय चंद्रयान-3, भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, ISRO ने दी जानकारी

0 558

Chandrayan-3: चाँद के करीब पहुंचा भारतीय चंद्रयान-3, भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, ISRO ने दी जानकारी

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान 3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीर शेयर की की है। चद्रयान-3 ने शनिवार को चंद्रमा की में प्रवेश करने के बाद ये तस्वीरें लीं. भारत का तीसरा मानवरहित चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया, 22 दिन पहले इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए 1-दिवसीय यात्रा के लिए लॉन्च किया गया था, जहां इससे पहले कोई भी देश पहुंच नहीं सकें हैं।

इसरो ने कहा कि 9 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद के और भी करीब होगा। इसरो ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है। इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा दिया, यानी अब 170 किलोमीटर गुणा 4,313 किलोमीटर।’

गौरतलब है कि बीते शनिवार को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद इसरो को एक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था कि ‘मुझे चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस हो रहा है’ कहा गया कि “मैं चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण को महसूस कर रहा हूं,” यह चंद्रयान-3 का इसरो को संदेश था, जब बेंगलुरु में अंतरिक्ष सुविधा से बिना किसी गड़बड़ी के इसे चंद्रमा के करीब लाने वाली आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई थी।