Hindi Newsportal

Chandrayaan 3 Mission: विक्रम लैंडर के कैमरे मे कैद हुआ चांद, आप भी करें चांद का दीदार

0 642

बेंगलुरु. चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर भारत का नाम रौशन करने के लिए चांद के बेहद करीब पहुंच गया है. लैंडर में लगे अत्याधुनिक कैमरे ने चांद की ताजा तस्वीरें भी भेजी हैं, जिसका वीडियो इसरो ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किया है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं.

 

इसरो ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा, लैंडर मॉड्यूल (LM) का स्वास्थ्य सामान्य है. LM ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई. दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 को लगभग 0200 बजे के लिए निर्धारित है