CEC ज्ञानेश कुमार विवाद: सांसदों की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, इसे बताया लोकतंत्र का ‘Black Day’, कल देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

दिल्ली में राजनीतिक हलचल के बीच एक नया अपडेट सामने आया है। कांग्रेस ने विपक्षी सांसदों की हिरासत को लोकतंत्र के लिए Black Day करार दिया है।
कल बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी
कांग्रेस पार्टी ने इस कार्रवाई के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कल यानी गुरुवार को बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहे नेताओं को रोकना तानाशाही रवैया है।
राहुल गांधी को बाराखंबा रोड थाने से मिली रिहाई
हिरासत में लेने के बाद राहुल गांधी को बाराखंबा रोड पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। कुछ समय की हिरासत के बाद उन्हें वहां से रिहा कर दिया गया है। इस घटना के चलते राजधानी में दिनभर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा।
Lok Sabha LoP Rahul Gandhi and other INDIA bloc leaders have been released from Police detention: Delhi Police Sources
— ANI (@ANI) October 7, 2026
दो दिन के भीतर यह दूसरी बार था जब उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था।
क्यों हुई थी कार्रवाई?
I.N.D.I.A. गठबंधन के सांसद और नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तय किए गए विरोध स्थल की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने जंतर-मंतर के पास गठबंधन के नेताओं को रोक दिया था। इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था।दो दिन के भीतर यह दूसरा मौका है जब राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया है।
दो दिन में दूसरी बार हिरासत
इससे पहले भी विपक्षी दलों के नेताओं का मार्च जंतर-मंतर की तरफ निकला था, जहां भारी पुलिस बल और दंगा रोधी पुलिस को तैनात किया गया था। लगातार दूसरे दिन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आमने-सामने की स्थिति बनी रही, जिससे राजधानी की राजनीति गरमाई हुई है।
CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की घोषणा की
CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन की औपचारिक सूचना दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिया।
CJP ने प्रदर्शन से पहले तीन मांगें रखी हैं—CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग, SIR को रोकने और जनवरी 2025 की मतदाता सूची बहाल करने के साथ स्वतंत्र जांच की मांग, तथा 2023 के ECI नियुक्ति कानून को रद्द कर स्वतंत्र चयन प्रक्रिया बनाने की मांग।
राहुल और प्रियंका के खिलाफ FIR
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आकाशवाणी भवन परिसर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च की योजना बनाई थी, लेकिन इसके लिए आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने मार्च को आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया था, जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने परिसर में धरना दिया।
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
FIR के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी SIR के मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि उनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।
कांग्रेस नेता मोथा रोहित ने भी कहा कि सरकार से सवाल पूछना या जनता की आवाज उठाना ‘एंटी-इंडिया’ नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने इसे लोकतंत्र में नागरिकों और विपक्ष का अधिकार बताया।
DMK ने राहुल गांधी से तमिलनाडु के SIR पर सवाल पूछा
CEC विवाद के बीच DMK ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने तमिलनाडु में SIR के दौरान कथित वोटर डिलीशन के मुद्दे पर राहुल गांधी की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया।
उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की कई सीटों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए और इस मामले में राहुल गांधी से प्रतिक्रिया मांगी।
विपक्ष की आगे की रणनीति पर नजर
मंगलवार को करीब 300 विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन की ओर मार्च किया था। पुलिस ने मार्च को रोक दिया और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने बाद में आकाशवाणी भवन परिसर में धरना दिया।
अब 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक की आगे की रणनीति पर नजर रहेगी।
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च
संसद से निर्वाचन आयोग तक मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई विपक्षी नेता नजर आए। #GyaneshKumar #RahulGandhi #PriyankaGandhi #INDIABloc #ElectionCommission #ECI #SIR #DelhiProtest #IndiaNews pic.twitter.com/kTqNBMEuC5— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 6, 2026
आकाशवाणी भवन के पास विरोध और अंदर पहुंचे कारपेट
मंगलवार दोपहर को विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया। आकाशवाणी भवन परिसर के भीतर धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लंबे संघर्ष की तैयारी करते हुए अंदर कारपेट (कालीन) मंगवा लिए। सोशल मीडिया और न्यूज एजेंसी पीटीआई के वीडियो में प्रियंका गांधी पुलिसकर्मियों से बातचीत करती हुई नजर आईं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प और गहमागहमी का माहौल बना रहा।
300 से ज्यादा विपक्षी सांसदों ने मार्च किया, राहुल गांधी बोले- ‘CEC हमसे मिलने से डर रहे हैं’
राहुल गांधी ने दावा किया कि 300 से ज्यादा विपक्षी सांसद संसद से निर्वाचन आयोग कार्यालय तक मार्च कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं तो उनसे मुलाकात क्यों नहीं की जा रही और पुलिस उन्हें क्यों रोक रही है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि 300 से ज्यादा विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया और चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की मांग की।#RahulGandhi #ElectionCommission #ECI #INDIABloc #OppositionMPs #ECIProtest #ECIMarch #Parliament #DelhiNews #PoliticalNews #IndiaNews pic.twitter.com/hPK3bHSsM8
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 6, 2026
राहुल गांधी ने बैरिकेड पर खड़े होकर जारी किया वीडियो
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ते नजर आए। वहां से वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष निर्वाचन आयोग जाकर CEC ज्ञानेश कुमार से ‘वोट चोरी’ को लेकर सवाल पूछना चाहता है, लेकिन पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है।
राहुल और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंचे
INDIA bloc के मार्च के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करते नजर आए। उनका उद्देश्य निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर आगे बढ़ना था। इससे पहले पुलिस ने मार्च को रोक दिया था और कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया।
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच राहुल-प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में बैठे #RahulGandhi #PriyankaGandhi #INDIABloc #ElectionCommission pic.twitter.com/g2bAiqSMVw
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 6, 2026
अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन हिरासत में
पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया।
NSUI और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी हिरासत में
आकाशवाणी भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे NSUI और Indian Youth Congress के कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।
दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित
INDIA bloc के मार्च और सुरक्षा व्यवस्था के चलते लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ। इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास कई जगहों पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
BJP ने विपक्ष के मार्च को बताया ‘राहुल गांधी को फिर लॉन्च करने की कोशिश’
INDIA bloc के CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च पर BJP ने विपक्ष पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ओर से राहुल गांधी को दोबारा लॉन्च करने और चुनावी हार की हताशा निकालने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जिन संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है, उन्हीं चुनावों में उसे केरल, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीत मिली है।
जिया-उर-रहमान बर्क बोले- ‘वोट लूटे जा रहे, लोकतंत्र की हत्या हो रही’
समाजवादी पार्टी सांसद जिया-उर-रहमान बर्क ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि वोट लूटे जा रहे हैं और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि संसद से शुरू हुआ यह मार्च आगे चलकर आंदोलन का रूप ले सकता है और पूरा देश सड़कों पर उतर सकता है।
कांग्रेस ने लगाया अमित शाह पर ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों को निर्वाचन आयोग तक मार्च करने से इसलिए रोका जा रहा है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ज्ञानेश कुमार को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी निर्वाचन आयोग जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
गोवा CM ने SIR को बताया लोकतंत्र के लिए जरूरी प्रक्रिया
विपक्ष के मार्च के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने Special Intensive Revision (SIR) का बचाव किया। उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है और मतदाता सूची में घर-घर जाकर सत्यापन लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा रहा है। उनके मुताबिक इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम दर्ज करना और मृत या स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाना है।
हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव, डेरेक ओ’ब्रायन और अभिषेक बनर्जी
पुलिस द्वारा INDIA bloc के मार्च को रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, TMC नेताओं डेरेक ओ’ब्रायन और अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। नेताओं ने संसद मार्ग पर धरना देते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
जयराम रमेश बोले- ‘ज्ञानेश कुमार पद पर नहीं रह सकते’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संविधान का उल्लंघन किया है और अब वह पद पर नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि यह पूरा अभियान एक संवैधानिक पदाधिकारी के कथित तौर पर संविधान की भावना और प्रावधानों के खिलाफ काम करने को उजागर करने के लिए है।
CJP ने पुलिस नोटिस भेजे जाने का आरोप लगाया
Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि संगठन के सदस्यों को पुलिस की ओर से नोटिस दिए जा रहे हैं और उन्हें 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP आंदोलन में शामिल नहीं होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने ‘One Nation, One Election’ को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसद हिरासत में
निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया। प्रियंका गांधी वाड्रा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर खड़े नजर आए।
दिल्ली में प्रियंका गांधी हिरासत में, INDIA ब्लॉक के सांसदों का ECI तक मार्च #PriyankaGandhi #INDIABloc #ElectionCommission #DelhiProtest pic.twitter.com/imrhWHxfJ2
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 6, 2026
राहुल गांधी को आकाशवाणी भवन में जाने से रोका
मार्च के दौरान राहुल गांधी को पुलिस ने आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क समेत कई अन्य सांसद पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए।
खड़गे ने लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि कथित ‘वोट चोरी’ की वजह से देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल INDIA bloc के साथ मिलकर इस मुद्दे पर लड़ाई जारी रखेंगे।
प्रदर्शन के बीच पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
संसद से निर्वाचन आयोग की ओर जाने वाले रास्ते पर कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। विपक्षी सांसद CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित तौर पर हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तेज हो गया। विपक्षी सांसद संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे हैं। विपक्षी दलों की मांग है कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया जाए।
मार्च में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हैं। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी BJD के भी मार्च में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
दिल्ली में INDIA Alliance के Election Commission की ओर मार्च के बीच राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग की।#RahulGandhi #GyaneshKumar #TimeToResign #IndiaAllianceMarch #INDIABloc #ElectionCommission #CEC #DelhiProtest #RahulGandhiNews #DelhiNews pic.twitter.com/NQaUf0aZQQ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 6, 2026
संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ मार्च
विपक्षी सांसद सुबह करीब 10:30 बजे संसद के मकर द्वार पर जुटे और इसके बाद निर्वाचन सदन की ओर बढ़े। मार्च का प्रस्तावित रास्ता संसद से संसद मार्ग होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक है।
मार्च शुरू होने से पहले विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी भी की। इस दौरान “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए। राहुल गांधी के आधिकारिक X हैंडल से मार्च का लाइव प्रसारण भी किया गया।
दिल्ली में भारी सुरक्षा, कई जगह बैरिकेडिंग
मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के करीब 4,000 जवान तैनात किए गए हैं। विजय चौक और संसद के आसपास कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है, जबकि कुछ इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती भी की गई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस, पटेल चौक, संसद मार्ग, पटेल चौक-जीपीओ, अशोक रोड, जंतर-मंतर रोड और आसपास के इलाकों में यातायात को नियंत्रित और डायवर्ट करने की जानकारी दी है। लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और संभव हो तो मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
SIR और Form 6 को लेकर क्या है विवाद?
विपक्ष का मुख्य विरोध मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर है। Form 6 से जुड़े विवाद ने भी मामले को और तूल दिया है।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि उसने Form 6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं दी थी। अदालत ने चुनाव आयोग से संबंधित रिकॉर्ड मांगे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऑनलाइन फॉर्म में जुड़े प्रावधान को किसने मंजूरी दी थी।
हालांकि, चुनाव आयोग का कहना है कि Form 6 में खुद कोई बदलाव नहीं किया गया था और विवादित प्रावधान SIR से जुड़ी अलग घोषणा थी। आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को भी “भ्रामक” बताया है।
सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानेश कुमार को हटाने पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर कथित तौर पर दूसरे चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना फैसले लेने के आरोपों को लेकर भी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सोमवार को अदालत ने उन्हें तत्काल पद से हटाने या उनके कामकाज पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया।
अदालत ने कहा कि वह केवल मीडिया रिपोर्टों या आरोपों के आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकती। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग, केंद्र सरकार, CEC और दोनों अन्य चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने यह भी संकेत दिया कि अगर जांच में कोई फैसला निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत लिया गया पाया गया, तो उस पर दोबारा विचार किया जा सकता है।
BJP ने विपक्ष के मार्च पर क्या कहा?
INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर BJP ने विपक्ष पर निशाना साधा है। BJP सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए विपक्ष की “sponsored effort” बताया और आरोप लगाया कि इसके जरिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
वहीं विपक्ष लगातार CEC के इस्तीफे और SIR से जुड़े मुद्दों पर सरकार तथा चुनाव आयोग से जवाब मांग रहा है। कांग्रेस ने देशभर में “Vote Bachao, Desh Bachao” अभियान के तहत आगे विरोध प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है।





