ताज़ा खबरेंभारत

CBSE Board Exam 2021: 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाली गईं

देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए CBSE बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर आज बड़ा फैसला लिया गया है। आज लिए गए फैसले के मुताबिक सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाल दी गई हैं । इस के मुताबिक अब 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे वहीँ 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी। मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा और परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा।

क्या कहना है शिक्षा मंत्री का ?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल का कहना है कि, “4 मई से 14 जून तक आयोजित होने वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।10वीं क्लास के छात्रों को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली क्लास में भेजा जाएगा। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो कोरोना से हालात सामान्य होने पर वह परीक्षा दे सकता है।”

पीएम मोदी ने आज ही की थी शिक्षा मंत्रालय के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक।

सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने या आगे बढ़ाने को लेकर उठ रही मांगों के मद्देनजर पीएम मोदी ने आज शिक्षा मंत्रालय के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसी बैठक में फैसले के बाद ही शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्डतोड़ 1.84 लाख मामले दर्ज; पहली बार मौतों का आंकड़ा एक हजार के पार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संक्रमित

परीक्षा रद्द करने की उठाई गयी थी मांग।

बता दे इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा – इस फैसले से ख़ुशी।

केंद्र के इस फैसले के बाद दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “मुझे खुशी है कि 10वीं की परीक्षा रद्द की गई और 12वीं की परीक्षा ​स्थगित की गई है। 12वीं कक्षा के बच्चों के मन में जो चिंता बनी रहेगी उसको दूर किया जा सकता था। मैं अपील करता हूं कि 12वीं कक्षा के छात्रों को भी आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाए।”

बता दें कि पूर्व में जारी तारीखों के अनुसार, 10वीं और 12वीं की बोर्ड 4 मई से शुरू होनी थी और 10 जून तक चलनी थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button