ताज़ा खबरें

बीरभूम हिंसा: गिरफ्तार हुए 21 आरोपी, 72 घंटों में हुई गिरफ़्तारी

बीरभूम हिंसा: गिरफ्तार हुए 21 आरोपी, 72 घंटों में हुई गिरफ़्तारी

 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा के मामले को लेकर CBI के एक दल ने शनिवार को बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में पहुंच कर जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताए जा रहा हैं कि इनमें से अधिकतर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता हैं।

बीरभूम जिले के बागतुई गांव में आठ लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद सीबीआई (CBI) द्वारा इस मामले को लेकर 21 आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 147, 148, 149 और अन्य धाराएं लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक बीते 72 घंटे में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की यह गिरफ्तारी अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है। बता दें साल 2011 से पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई तृणमूल कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता पर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। पुलिस ने टीएमसी के उप प्रधान भादू शेख की हत्या के मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद आठ लोगों की जान चली गई थी। किन्हीं अज्ञात लोगों ने 21 मार्च को गांव में 10 घरों में आग लगा दी थी जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button