कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, अबू धाबी शिफ्ट किए गए भारतीय पायलट

फ्लाईदुबई (FlyDubai) उड़ान FZ 1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर (Captain Smit Machchhar) की सेहत को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने नया अपडेट जारी किया है। उनकी बहादुरी और साहस की सराहना हर तरफ हो रही है।
Statement on the health condition of Captain Smit Machchhar
🔗 https://t.co/AMmrEo1rAX pic.twitter.com/Js6hJX3WjG
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 1, 2026
अबू धाबी में चल रहा है इलाज
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के मुताबिक, सऊदी अरब के तबूक स्थित अस्पताल में शुरुआती इलाज मिलने के बाद कैप्टन स्मित मच्छर को आगे के मेडिकल केयर और रिकवरी के लिए अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है।
यूएई में भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
यूएई में भारत के राजदूत ने अस्पताल जाकर कैप्टन स्मित मच्छर से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उनके परिवार से भी मुलाकात की गई और हरसंभव मदद का पूरा भरोसा दिलाया गया है।
स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में दूतावास
अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास इस मामले को लेकर स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। सरकार उनकी सेहत पर करीब से नजर बनाए हुए है।
सरकार ने की अदम्य साहस की सराहना
भारत सरकार ने कैप्टन स्मित मच्छर की वीरता और अदम्य साहस को सलाम किया है। साथ ही, उनकी बहादुरी के इस काम के लिए दुनिया भर से मिल रहे समर्थन और प्रशंसा के प्रति भी आभार जताया गया है।





