‘Call Me Bae’ का ट्रेलर रिलीज: साउथ दिल्ली सोशलाइट के रूप में नजर आएंगी नन्या पांडे

अनन्या पांडे की नई वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। करण जौहर द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज में अनन्या को साउथ दिल्ली की एक सोशलाइट की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रही हैं.
इस वेब सीरीज को करन जौहर ने प्रोड्यूस किया है जबकि इसका डायरेक्शन कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है. लेकिन ट्रेलर में अनन्या पांडे को जिस तरह के हालात में फंसा दिखाया गया है और जिस तरह का लुक और स्टाइल वो कैरी करती हैं, उसकी झलक विदेशी वेब सीरीज में मिल चुकी है.
अनन्या पांडेय की कॉल मी बे की कहानी दिल्ली की बेला चौधरी यानी बे की है. उसकी यह ग्लैमरस दुनिया अचानक उस समय बिखर जाती है, जब उसका परिवार उसे छोड़ देता है, और सीन तब बदल जाता है जब वह मुंबई की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आ जाती है.
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अनन्या के किरदार को मुंबई में नौकरियों की तलाश से लेकर अपने अपार्टमेंट की सफाई जैसे दैनिक कार्यों का प्रबंधन करने तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस सीरीज में वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर अहम किरदारों में हैं. कॉल मी बे का प्रीमियर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में 6 सितंबर को किया जाएगा.





