भारत

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बड़ी कामयाबी, 36 सोने के बिस्कुट सहित तस्कर गिरफ्तार

बिहार-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के खिलाफ बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बीएसएफ ने एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने के बिस्कुट बरामद हुए। जब्त 36 सोने के बिस्कुट का वजन 4234.98 ग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत 5.47 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह दक्षिण बंगाल में हाल के दिनों में तस्करी रोकने के अभियान की तीसरी बड़ी कामयाबी है। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक गुरुवार को नदिया जिले के 32वीं वाहिनी सीमा चौकी, बनपुर को सोना तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों को सतर्क किया गया।

ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को सीमा सड़क से बनपुर गांव की ओर जाते देखा गया। जब उसे रोका गया, तो उसने भागने की कोशिश की, जिसे जवानों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पैकेट में लिपटे सोने के बिस्कुट बरामद हुए। तस्कर और सोना आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।

बीएसएफ ने इस सफलता पर जवानों की तारीफ की और कहा कि यह कदम क्षेत्र में तस्करी रोकने की लगातार कोशिशों का हिस्सा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button