BRICS Summit Day 2: PM मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव से की मुलाकात

BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन नई दिल्ली में बैठकों और द्विपक्षीय मुलाकातों का दौर जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव से भारत मंडपम में मुलाकात की। इससे पहले मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से भी मिले थे। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने BRICS के मंच से Global South की भूमिका मजबूत करने की अपील की और प्रधानमंत्री मोदी को शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया।
इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम समेत कई नेता BRICS Summit में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली से रवाना हो चुके हैं।
मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति तोकायेव से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत मंडपम में कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। यह मुलाकात BRICS Summit के दूसरे दिन हुई।
दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कजाकिस्तान BRICS का सदस्य बनने के बाद इस मंच पर अपनी भूमिका बढ़ा रहा है।
PM मोदी और अल-सिसी की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से रविवार को भारत मंडपम में मुलाकात की। यह बैठक BRICS Summit के दूसरे दिन हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।
Summit के बाद नेताओं की रवानगी
दो दिवसीय BRICS Summit के समापन के साथ विदेशी नेताओं की दिल्ली से रवानगी शुरू हो गई है। शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के अलावा इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद भी Summit में हिस्सा लेने के बाद भारत से रवाना हो चुके हैं।
नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन रविवार को भारत मंडपम में दुनिया के कई बड़े नेता जुटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव का स्वागत किया। इसके बाद BRICS नेताओं ने Summit के मुख्य सत्र से पहले फैमिली फोटो में हिस्सा लिया।
आज का मुख्य सत्र “Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth” थीम पर हो रहा है। दिनभर ग्लोबल ग्रोथ, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल साउथ और समावेशी विकास पर जोर दिया। रविवार को भारत मंडपम में Summit के मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि BRICS में देशों की आवाज सुनी जाती है, उनके अनुभवों का सम्मान किया जाता है और उनके साथ मिलकर समाधान तैयार किए जाते हैं।
मोदी ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान समूह के कामकाज को चार प्रमुख स्तंभों- Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability पर केंद्रित किया गया है।
‘BRICS में आवाज सुनी जाती है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि Global South के देशों का BRICS पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि यहां देशों की आवाज सुनी जाती है, उनके अनुभवों का सम्मान होता है और समाधान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि उनके साथ मिलकर तैयार किए जाते हैं।
मोदी ने कहा कि BRICS की ताकत उसकी विविधता और सहयोग में है। अलग-अलग परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद देश सहयोग के जरिए आगे बढ़ सकते हैं।
ग्लोबल साउथ के लिए समावेशी विकास पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि BRICS के जरिए भारत ने inclusive global growth को बढ़ावा देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि BRICS के भीतर तैयार होने वाले समाधान सिर्फ सदस्य देशों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि Global South की जरूरतों के मुताबिक उन्हें अपनाया और उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
मोदी ने यह भी कहा कि BRICS का सहयोग सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उद्यमियों, किसानों, शोधकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को भी इसमें सक्रिय भागीदार बनाया जाना चाहिए।
चार प्रमुख स्तंभों पर भारत का फोकस
PM मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में BRICS का फोकस Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability पर रहा है।
उन्होंने कहा कि इन चार क्षेत्रों के जरिए वैश्विक चुनौतियों से निपटने और ज्यादा समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश की जा रही है।
मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह भारत मंडपम पहुंचने पर कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव का स्वागत किया। दोनों नेताओं की यह मुलाकात BRICS Summit के दूसरे दिन हुई।
इसके बाद BRICS देशों के नेता मुख्य सत्र से पहले आधिकारिक फैमिली फोटो के लिए एक साथ नजर आए।
BRICS नेताओं की फैमिली फोटो
मुख्य सत्र की शुरुआत से पहले BRICS के सदस्य देशों के नेताओं ने भारत मंडपम में फैमिली फोटो के लिए पोज दिया। भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस Summit में 11 सदस्य देशों के नेता और कई partner countries के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
आज कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज कई द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को प्रधानमंत्री की करीब 7 bilateral meetings हो सकती हैं।
BRICS Summit के दौरान भारत अलग-अलग देशों के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत को आगे बढ़ा रहा है।
दूसरे दिन के एजेंडे में ग्लोबल ग्रोथ और इनोवेशन
Summit के दूसरे दिन का मुख्य फोकस inclusive global growth पर है। BRICS नेता वैश्विक आर्थिक विकास के साथ-साथ इनोवेशन, नई तकनीक, ऊर्जा और सस्टेनेबिलिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
भारत की अध्यक्षता में BRICS के एजेंडे में Global South की आवाज को मजबूत करना और वैश्विक संस्थानों में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाना भी प्रमुख मुद्दों में शामिल है।





