ताज़ा खबरेंभारत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, जानें 12-13 सितंबर का पूरा कार्यक्रम

BRICS Summit 2026: भारत में होने वाले 18वें BRICS Leaders’ Summit की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को BRICS देशों के नेता जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

सम्मेलन के दौरान वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के साथ कई अहम कार्यक्रम होंगे। पहले दिन BRICS सदस्य देशों के नेताओं के बीच बंद कमरे में बैठक होगी। इसके अलावा Bharat Innovates Exhibition, Family Photo, संयुक्त पौधरोपण और प्रधानमंत्री मोदी की ओर से आयोजित Gala Dinner भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

दूसरे दिन BRICS के Partner Countries और Outreach देशों के नेता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान समावेशी वैश्विक विकास पर चर्चा होगी।

12 सितंबर को क्या होगा

BRICS Summit के पहले दिन 12 सितंबर को सदस्य देशों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर से शुरू होगा।

दोपहर 2 बजे: BRICS नेताओं का आगमन होगा।

2:35 बजे: बहुपक्षवाद यानी Multilateralism पर बंद कमरे में सत्र होगा।

4:25 बजे: Bharat Innovates Exhibition का आयोजन होगा।

5:05 बजे: BRICS नेताओं की Family Photo होगी।

5:10 बजे: संयुक्त पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शाम 7:30 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS नेताओं के लिए Gala Dinner आयोजित करेंगे।

13 सितंबर को Partner देशों की होगी भागीदारी

13 सितंबर को BRICS Summit का दूसरा दिन होगा। इस दिन BRICS के Partner Countries और Outreach देशों के नेता सम्मेलन में शामिल होंगे।

सुबह 9:55 बजे: Partner और Outreach देशों के नेताओं का आगमन होगा।

10:35 बजे: Family Photo होगी।

10:50 बजे: Inclusive Global Growth यानी समावेशी वैश्विक विकास पर Open Session होगा।

इसके बाद सम्मेलन में विभिन्न वैश्विक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ेगी।

BRICS Summit के लिए दिल्ली एयरपोर्ट भी तैयार

BRICS Summit में बड़ी संख्या में विदेशी नेताओं और प्रतिनिधियों के पहुंचने को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर भी खास तैयारियां की गई हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और उड़ानों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए Terminal 3 की क्षमता बढ़ाने समेत कई इंतजाम किए हैं।

BRICS प्रतिनिधियों के लिए अलग Immigration Counters की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विमानों की Landing और Parking के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Terminal 3 का Pier C अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। 9 सितंबर की रात से यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू करने की तैयारी है, जबकि 10 सितंबर की शाम से अंतरराष्ट्रीय Arrival और Departure दोनों को यहां से संचालित करने की योजना है।

35 विशेष विमानों के आने की उम्मीद

BRICS Summit के दौरान दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 35 विशेष विमानों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ तैयारियों में जुटी हैं।

इस बार BRICS Summit भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नई दिल्ली में दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के नेता एक मंच पर जुटेंगे। दो दिनों तक होने वाली बैठकों में वैश्विक सहयोग, आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button