BRICS Summit से पहले दिल्ली में ट्रैफिक का बड़ा प्लान, 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित; एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खास सलाह

BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 9 सितंबर को होने वाली मोटरकेड रिहर्सल और 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS Summit को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही पर नियंत्रण रहेगा। एडवाइजरी में 22 डायवर्जन पॉइंट और 35 से ज्यादा सड़कों को शामिल किया गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और ISBT जाते समय अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। खासतौर पर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को एडवाइजरी के दौरान मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
9 सितंबर को 7 से 10 बजे तक मोटरकेड रिहर्सल
दिल्ली में 9 सितंबर को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक मोटरकेड रिहर्सल होगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत के मुताबिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।
प्रभावित प्रमुख सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तेज जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड और टॉल्स्टॉय मार्ग शामिल हैं।
इसके अलावा नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, केमल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग पर भी ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।
रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए भी एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बताए हैं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए कश्मीरी गेट ISBT से बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग, डीबीजी रोड और पंचकुइयां रोड होते हुए कनॉट प्लेस जाने वाला मार्ग सुझाया गया है। इसके अलावा आश्रम चौक से रिंग रोड, राजघाट और जेएलएन मार्ग होते हुए भी स्टेशन पहुंचा जा सकता है।
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए कश्मीरी गेट से रिंग रोड, हनुमान मंदिर और एसपी मुखर्जी मार्ग का रास्ता इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए AIIMS, रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड का विकल्प दिया गया है।
एयरपोर्ट जाने वालों के लिए मेट्रो की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए मेट्रो को सबसे बेहतर विकल्प बताया है। हालांकि अलग-अलग इलाकों से एयरपोर्ट पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क मार्ग भी बताए गए हैं।
गुरुग्राम से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए NH-48, राव गज राज सिंह मार्ग, ओल्ड दिल्ली गुरुग्राम रोड और UER-II के रास्ते का विकल्प दिया गया है। द्वारका से आने वाले यात्रियों के लिए सेक्टर-22 द्वारका रोड से UER-II और नए टनल के रास्ते T3 पहुंचने की सलाह दी गई है।
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से एयरपोर्ट जाने वालों के लिए रिंग रोड, AIIMS चौक, मोती बाग चौक और RTR मार्ग के जरिए वैकल्पिक रास्ते बताए गए हैं। पश्चिमी दिल्ली के यात्रियों के लिए पंजाबी बाग, राजा गार्डन, नजफगढ़ रोड, पंखा रोड, द्वारका रोड और UER-II का मार्ग सुझाया गया है।
मेट्रो चलेगी सामान्य, बसों के रूट बदल सकते हैं
एडवाइजरी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो सभी स्टेशनों पर सामान्य रूप से चलती रहेगी और इसमें किसी तरह की बाधा नहीं होगी। हालांकि VVIP मूवमेंट के दौरान बसों के रूट में बदलाव किया जा सकता है।
टैक्सी और ऑटो को सड़क किनारे पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा किया जा सकेगा। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों और डायवर्जन पॉइंट का पालन करने की अपील की है।
दिल्ली में गैर-जरूरी कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक
एडवाइजरी के दौरान गैर-गंतव्य वाले कमर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नियंत्रित सड़कों के 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग पर भी रोक रहेगी।
वहीं एंबुलेंस और अन्य मेडिकल इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पूरे दिल्ली में इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं की आवाजाही के लिए रास्ता उपलब्ध रखा जाएगा।
BRICS Summit के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या ISBT जाने से पहले यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।






Attractive serction oof content. I justt stumbled uupon your wensite aand iin accession capial to assert thast I acquire actally enjoyed account
your blogg posts. Anny wayy I’ll bee subscribing tto your
augmet aand even I achievement youu access conhsistently quickly.
xnxx