77वें गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड सितारों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

देशभर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान जताया। अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “Heartfelt Republic Day” लिखते हुए हिंदी में “जय हिंद” कहा। उनकी पोस्ट में देश के प्रति गर्व और देशभक्ति साफ नजर आई।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द 🇮🇳♥️
— Hrithik Roshan (@iHrithik) January 26, 2026
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा द्वारा बनाए गए तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी इस मौके पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की और देश पर गर्व जताते हुए गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “गर्व से कहें कि हम भारतीय हैं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद, जय भारत।”

वहीं वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के अपने किरदार की झलक साझा करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में मुख्य भूमिका निभा रहे सनी देओल ने लिखा, “अपनी आन, मान और शान से ऊपर हिंदुस्तान को रखते हैं ये मिट्टी के बेटे! आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
View this post on Instagram
इसके अलावा अनिल कपूर, सोनम कपूर, सुनील शेट्टी, आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, मनोज बाजपेयी, विक्की कौशल और राजकुमार राव सहित कई कलाकारों ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
इस साल का गणतंत्र दिवस खास रहा, क्योंकि इसमें ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों की विरासत को भी विशेष रूप से दर्शाया गया। परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा रहे। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की भव्य झलक देखने को मिली, जिसने देशवासियों का मन गर्व से भर दिया।





