जेद्दा के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा जलवा

सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड सितारों का शानदार जलवा देखने को मिला। रेड कार्पेट से लेकर खास सेशन तक, भारतीय कलाकारों ने अपने अंदाज और प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता।
सर्वप्रथम, दिग्गज अभिनेत्री रेखा को रेड सी ऑनरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान निर्देशक मुझफ्फर अली की 1981 की क्लासिक फिल्म उमराव जान के रिस्टोर्ड संस्करण की स्क्रीनिंग के दौरान दिया गया। रेखा ने मंच पर पहुंचकर शायरी भी सुनाई और दिल चीज़ क्या है गीत की मशहूर पंक्तियों का ज़िक्र करते हुए कहा— “इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार… दीवार-ओ-दर को गौर से पहचान लीजिए।” दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
View this post on Instagram
फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन के रेड कार्पेट लुक ने इंटरनेट पर आग लगा दी। उन्होंने डोल्से एंड गब्बाना का लंबा काला सिल्क गाउन पहना, जिसकी कीमत लगभग 5.40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ एमरल्ड ग्रीन पेंडेंट ने उनके लुक में खास निखार जोड़ा। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।
View this post on Instagram
वहीं, विमेन इन सिनेमा गाला में कृति सेनन भी अपनी ग्लैमरस उपस्थिति से सबका ध्यान खींचती नज़र आईं। उन्होंने ऑल-ब्लैक ड्रामेटिक गाउन पहना जिसमें असमmetrical नेकलाइन, शोल्डर डिटेलिंग और रफल डिजाइन था। थाई-हाई स्लिट ने उनके लुक को मॉडर्न टच दिया। स्लीक हील्स, मैचिंग इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ कृति का अंदाज बेहद शालीन लगा।
View this post on Instagram
इसी दौरान फेस्टिवल में एक खास आकर्षण बने कार्तिक आर्यन। वे “इन कन्वर्सेशन” नाम के विशेष सेशन के लिए सऊदी अरब पहुंचे। इस सेशन में उनकी मौजूदगी ने भारतीय दर्शकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फैंस का भी ध्यान खींचा।
कार्तिक ने मंच साझा किया मशहूर कलाकारों इद्रिस एल्बा, एंथनी हॉपकिंस, निकोलस हॉल्ट, रिज़ अहमद, डैरेन एरोनोफ्स्की और एडगर रामिरेज़ जैसे नामों के साथ।
View this post on Instagram
सेशन में बातचीत कार्तिक की एक्टिंग यात्रा, अलग-अलग जॉनर में काम करने के अनुभव और ग्लोबल ऑडियंस के बीच भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव पर केंद्रित रही। उनकी बेफिक्र और ईमानदार बातचीत ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।
कुल मिलाकर, रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सिनेमा की चमक और प्रतिभा ने एक बार फिर खुद को साबित किया। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने फेस्टिवल को और भी यादगार बना दिया।





