ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

Bigg Boss 20 New Promo: सलमान खान ने दिया घरवालों को ‘वरदान’ का सरप्राइज, नया टीज़र रिलीज़

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में सलमान खान के अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, जानिए कब से शुरू होगा शो।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शो का दूसरा टीज़र सामने आ गया है, जिसमें होस्ट सलमान खान (Salman Khan) एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो ने शो की थीम को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

सलमान खान का नया और दमदार लुक

सामने आए इस नए टीज़र में सलमान खान ब्लैक कलर की स्लीवलेस जैकेट और मैचिंग ट्राउजर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह दर्शकों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर एक खास तेवर साफ झलक रहा है।

क्या है शो की नई थीम और ‘वरदान’?

प्रोमो के दौरान सलमान खान कहते हैं, “इस बार बिग बॉस में सभी घरवालकों को मिलेगा एक वरदान, तथास्तु मेरी जान।” सलमान खान का यह अलग और दिलचस्प अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जिओहॉटस्टार (JioHotstar) और कलर्स टीवी (Colors TV) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस प्रोमो को शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, “वरदान क्या है? अंदाजा लगाइए…”

 

View this post on Instagram

 

कब और कहां देख सकेंगे शो?

मेकर्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से होने जा रही है। इस शो को दर्शक JioHotstar और Colors TV पर देख सकेंगे। अब देखना यह होगा कि इस बार का सीजन पिछले सीजन्स से कितना अलग और रोमांचक होने वाला है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button