‘Bigg Boss 16’ के 5 सितारों की खुली किस्मत, सुंबुल तौकीर के हाथ लगा जैकपॉट

मुंबई. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16′ को खत्म हुए वक्त हो चुका है पर उससे जुड़ी खबरें दिन प्रतिदिन व्यूर्स को आकर्षित कर रही हैं. जैसा कि हम सब जानते है कि बिग बॉस से निकले के बाद कई सितारों की किस्मत खुल जाती है. किसी की मार्केट वैल्यू बढ़ जाती है तो किसी को फिल्म या टेलिवीजन पर अच्छे शो मिल जाते है.
बता दें कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16′ के विनर भले ही MC Stan हो पर उनके साथ शिव ठाकरे, अबदू, निम्रित, प्रियंका और सुंबुल भी रियल लाइफ में चमक उठे हैं. जैसा कि हम सब जानते हैं कि शो में रहते हुए निम्रित को एकता कपूर ने एक फिल्म ऑफर की अब वहीं इस कड़ी में शो के 5 और सदस्य ऐसे हैं, जिन्हें घर से बाहर आने के बाद से ही कई मेकर्स अप्रोच कर रहे हैं. इस लिस्ट में शालीन भनोट से लेकर सुंबुल तौकीर तक शामिल हैं. आइए, जानें कौन किस प्रोजेक्ट का बन रहा है हिस्सा…
सुंबुल तौकीर भले ही शो से पहले बाहर हो गई हों, लेकिन खबरों की मानें तो उनके हाथ खज़ाना लगा है. ‘इमली’ से फेम पाने वाली सुंबुल को शो से बाहर आते ही ‘कुडली भाग्य’ धारावाहिक का प्रस्ताव मिला है. जानकारी के अनुसार, शो में जल्द ही लीप लिया जाएगा. ऐसे में शो के मुख्य किरदार श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा का या तो लुक चेंज होगा या फिर इनकी जगह कोई और लेगा. माना जा रहा है सुंबुल को शो में बेहद खास रोल दिया जा रहा है.
वहीं दूसरी ओर घर में एक्टिंग के नाम से बदनाम भी और नाम भी पाने वाले शालीन भनोट को एकता कपूर के प्रोडक्शन से रोल मिला है. खबरों के अनुसार वे एक अपकमिंग शो में लीड रोल में दिखेंगे. साथ ही घर में अपने अंदाज से हिट हुईं टीना दत्ता को भी कलर्स चैनल की ओर से अप्रोच किया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें ‘दुर्गा और चारू’ में लीड रोल मिला है.
बता दें कि इससे पहले अंकित गुप्ता और गौतम विज पहले ही ‘जुनूनियत’ नाटक का हिस्सा बन चुके हैं.






stanozolol capsules
References:
https://addisstream.com/@thurmankish260?page=about