IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव! चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

आईपीएल (Indian Premier League) का अगला सीजन यानी 19वां संस्करण अब ज्यादा दूर नहीं है। सभी 10 टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की लिस्ट पर काम कर रही हैं — कौन रहेगा, कौन जाएगा, इसकी चर्चा शुरू हो चुकी है। इस बार सबसे ज्यादा बदलाव की उम्मीद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में की जा रही है।
पांच बार की चैंपियन CSK का प्रदर्शन IPL 2025 में बेहद निराशाजनक रहा था। टीम अंकतालिका में 10वें स्थान पर रही, यानी आखिरी पायदान पर। अब अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइज़ी कुछ बड़े फैसले ले सकती है और कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। आइए जानते हैं वो 5 खिलाड़ी जिन पर चेन्नई सुपर किंग्स की कैंची चल सकती है—
1. रवींद्र जडेजा
टीम के सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया जा सकता है और इसके बदले संजू सैमसन CSK में आ सकते हैं। जडेजा लंबे समय से चेन्नई की रीढ़ माने जाते रहे हैं, ऐसे में उनका जाना टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
2. सैम करन
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन भी रिलीज़ लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि करन भी उसी ट्रेड डील का हिस्सा हो सकते हैं, जिसमें जडेजा के बदले सैमसन के आने की बात हो रही है।
3. राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी को CSK ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन IPL 2025 में वह सिर्फ 5 मैचों में 55 रन ही बना पाए। उनके खराब प्रदर्शन की वजह से माना जा रहा है कि टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।
4. विजय शंकर
34 साल के विजय शंकर को पिछले सीजन में 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। उम्र और फॉर्म दोनों को देखते हुए CSK अब नई और युवा प्रतिभाओं को मौका देना चाहती है। ऐसे में शंकर को टीम से बाहर किया जा सकता है।
5. श्रेयस गोपाल
श्रेयस गोपाल को CSK ने सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन IPL 2025 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम में उनकी जगह न बनने की वजह से उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है।
IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह पुनर्निर्माण का दौर हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर भी सवाल बने हुए हैं, ऐसे में टीम युवा चेहरों के साथ नई शुरुआत करना चाहेगी। प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि CSK अगले सीजन में पुराना जलवा वापस दिखाएगी।





