मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ की बड़ी घोषणा: 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

मुंबई: अजय देवगन की प्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ी घोषणा हो गई है. एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “दृश्यम 3, दृश्यम डे पर रिलीज होगी. आखिरी हिस्सा बाकी है.” फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा. फिल्म में एक्टर एक बार फिर से अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर हद तक जाने के लिए तैयार दिखेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Studio18 (@starstudio18)

टीजर में क्या है खास?

दृश्यम 3 के टीजर में अजय देवगन अपनी फैमिली को बचाने की बात करते नजर आए. इस टीजर में पिछली दोनों फिल्मों के कुछ सीन्स भी दिखाए गए. टीजर में अजय कहते हैं- “दुनिया मुझे कई नाम से बुलाती है, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि पिछले 7 साल में जो कुछ हुआ और जो कुछ किया. जो कुछ देखा और जो कुछ दिखाया, उससे मुझे एक बात समझ में आ गई है. इस दुनिया में हर किसी का सच अलग है. हर किसी का सही अलग है. मेरा सच, मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है. जब तक सब थक नहीं जाते. जब तक सब हार नहीं जाते, मैं यहीं खड़ा हूं चौकीदार बनकर. एक दीवार बनकर. क्योंकि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. आखिरी हिस्सा बाकी है.”

स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. श्रेया सरन उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी और इशिता दत्ता उनकी बेटी के रोल में दिखेंगी. तबु पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी. फिल्म में अभिषेक पाठक, कुमार मंगत और आलोक जैन जैसे स्टार्स भी हैं.

पिछले पार्ट्स की सफलता

दृश्यम के पिछले दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. पहली फिल्म ‘दृश्यम’ 2015 में रिलीज हुई थी और इसका दूसरा पार्ट 2022 में सिनेमाघरों में आया था. फिल्म को लेकर काफी बज है. अजय देवगन की दृश्यम मोहनलाल की दृश्यम का रीमेक है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button