भारत

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से बड़ा हादसा, छह श्रद्धालुओं की मौत

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार को भगदड़ मचने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंदिर के पैदल मार्ग पर उस वक्त हुआ जब अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर गया। इस घटना के बाद मंदिर मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिससे छह लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button