BGMI 4.6 Update: मिडनाइट हंटर्स मोड और ओशन ओडिसी की वापसी, 16 सितंबर को होगा लॉन्च

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्राफ्टन इंडिया ने आधिकारिक तौर पर BGMI के नए 4.6 अपडेट की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, जो 16 सितंबर को रोल आउट किया जाएगा। इस नए अपडेट में खिलाड़ियों को एक रोमांचक और डार्क सुपरनैचुरल थीम देखने को मिलेगी।
क्या है मिडनाइट हंटर्स मोड?
BGMI का यह नया 4.6 अपडेट एरेंगेल मैप के माहौल को पूरी तरह से बदल देगा। मैप का लेआउट वही रहेगा, लेकिन इसका वातावरण काफी डार्क हो जाएगा। यह नया सुपरनैचुरल मोड 16 सितंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक लाइव रहेगा। इसमें खिलाड़ियों को वैम्पायर-थीम्ड दुश्मनों का सामना करना होगा।
वैम्पायर-थीम्ड दुश्मन और नए लोकेशंस
इस अपडेट के तहत रोजहॉक, मिल्टा, क्वारी और गटका जैसे लोकप्रिय स्थानों को वैम्पायर टेकओवर जोन में बदल दिया जाएगा। वहीं स्टॉल्बर और सोसनोव्का मिलिट्री बेस पर एक नया हंटर गिल्ड बनाया जाएगा।
-
यहां खिलाड़ियों को शूटिंग रेंज, क्लॉक टॉवर और स्क्रीम क्रेट्स मिलेंगे।
-
गेमर्स को ब्लडवॉकर, नाइटबैट और वैम्पायर एल्डर जैसे नए क्रिएचर्स का सामना करना होगा।
-
गिल्ड में नाइटकीपर नाम का एक नया एनपीसी भी मौजूद रहेगा।
गेमर्स के लिए नया गियर और हथियार
इस अपडेट में खिलाड़ियों की मदद के लिए खास आइटम्स जोड़े गए हैं। हंटर बैंडेज से मैच के दौरान तेजी से रिकवरी होगी। सिल्वरमून चेन एक ऐसा हथियार है जो नए वैम्पायर क्रिएचर्स के खिलाफ बेहद प्रभावी साबित होगा। इसके अलावा, ट्विलाइट बैट विंग्स खिलाड़ियों को उड़ने की क्षमता देंगे, जिससे वे मैप में आसानी से आ जा सकेंगे।
ओशन ओडिसी की होगी वापसी
सिर्फ वैम्पायर थीम ही नहीं, बल्कि क्राफ्टन अपने लोकप्रिय अंडरवाटर ‘ओशन ओडिसी’ अनुभव को भी वापस ला रहा है। यह 30 सितंबर से रोटेशन में शामिल होगा, जिससे खिलाड़ी आने वाले हफ्तों में दोनों मोड्स का लुत्फ उठा सकेंगे।





