बांग्ला गायक निर्मला मिश्रा का निधन 81 वर्ष की आयु में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यू

बांग्ला गायक निर्मला मिश्रा का निधन 81 वर्ष की आयु में निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मृत्यू
मशहूर बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का आज यानी रविवार की सुबह निधन हो गया। दिवंगत गायिका निर्मला का 81 वर्ष की आयु में हार्टअटैक की वजह से निधन हुआ। वे काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। वे आज दक्षिणी कोलकाता के चेतला इलाके में अपने आवास पर थीं मिश्रा बालकृष्ण दास पुरस्कार से सम्मानित थीं. इलाज करने वाले डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि निर्मला मिश्रा को आज रात करीब 12.05 बजे दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा- मिश्रा के शव को आज रात अस्पताल में रखा जाएगा। बता दें गायिका निर्मला मिश्रा को बालकृष्ण दास पुरस्कार से भी सम्मानित थीं.
I am grieved by the sad demise of legendary singer Smt. Nirmala Mishra. Several of her timeless songs brought a new dimension to the golden age of Bengali music.
Om Shanti. pic.twitter.com/gavjmc4m3x
— Dilip Ghosh (Modi Ka Parivar) (@DilipGhoshBJP) July 31, 2022
बताते चलें कि निर्मला मिश्रा सबसे सम्मानित और प्रशंसित पार्श्व गायकों में से एक थीं। उन्होंने उड़िया और बंगाली फिल्मों के लिए कई गाने गाए. ‘ईमोन एकता झिनुक’, ‘बोलो तो अर्शी’, ‘कागोजेर फूल बोले’, ‘ई बांग्लार माटी चाय’ और ‘आमी तोमर’ जैसे कई लोकप्रिय बंगाली गाने हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी आवाज दी। इसके अलावा, निर्मला मिश्रा के ‘तुमी आकाश एकखुन जोड़ी’ और ‘अमी हरिये फेलेची गणेर साथिरे’ जैसे फिल्मी गाने भी हैं।





