भारत
बदलापुर में बवाल: दो नाबालिगों से यौन उत्पीड़न पर भारी विरोध प्रदर्शन, सीएम ने दिए जांच के आदेश

ठाणे: एक स्थानीय स्कूल में दो युवा लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ. हजारों प्रदर्शनकारी स्टेशन पर एकत्र हुए, जिससे ट्रेनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई और महत्वपूर्ण व्यवधान उत्पन्न हुआ.
वहीं बदलापुर में हुए कथित यौन उत्पीड़न मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने ट्वीट किया, “बदलापुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तेजी से जांच की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया जाएगा और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है.”

- बदलापुर में कथित यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर रेवले ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
- GRP कमिश्नर रवींद्र शिसवे ने कहा, “सभी माध्य रेल कर्मियों से मेरा निवेदन है कि यहां पर जो ट्रेनों का परिचालन रुका हुआ था अभी हमने ट्रैक को खाली कराया है. ट्रैक खाली होने के बाद ये रिपोर्ट रेलवे ऑपरेशन में जाना जरूरी होता है. हम लोग वो रिपोर्ट भेज रहे हैं…”
- ठाणे पुलिस आयुक्त को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए आज एक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है.
- घटना से नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में भारी सुरक्षा तैनात करनी पड़ी.





