असम के निमती घाट के पास एक दर्दनाक नाव दुर्घटना हुई है। इस भीषण हादसे में यात्रियों से भरी दो नाव आपस में टकरा गयीं है। सबसे पहले बता दे कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट के निमती घाट के पास नाव दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य मंत्री बिमल बोरा तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं जबकि मैं कल निमती घाट जाऊंगा।
Assam CM Himanta Biswa Sarma confirms boat accident near Nimati Ghat, Jorhat
"Advising state minister Bimal Borah to immediately rush to the accident site. I'll also visit Nimati Ghat tomorrow" he says. pic.twitter.com/yYcG0jb84b
— ANI (@ANI) September 8, 2021
40 लोगों को बचाया गया।
इधर जोरहाट के अतिरिक्त डीसी दामोदर बर्मन ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों नाव में लगभग 50 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी।
#UPDATE | Boat accident in Brahmputra river, Assam: There were around 50 people in the boat which met with the accident, out of which 40 people have been rescued, says Jorhat Additional DC Damodar Barman
Resue teams on the spot. pic.twitter.com/drcMOWTGVW
— ANI (@ANI) September 8, 2021
कैसे हुआ हादसा ?
फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक एक नाव माजुली से सोनीमती घात की ओर जा रही थी जबकि दूसरी नाव इसके विपरीत दिशा में जा रही थी। हादसे के बाद से कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बता दे दोनों नाव अलग-अलग दिशा से आ रही थीं। एक नाव जोरहाट के निमतीघाट से माजुली आर रही थी, जबकि दूसरी माजुली से जोरहाट जा रही थी। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि नाव माजुली घाट से सिर्फ 100 मीटर दूर थी और नावों में करीब 25 से 30 बाइक भी रखी हुई थीं।
अमित शाह ने भी लिया जाएज़ा।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सरमा ने बात कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
पीएम ने भी जताया शोक।
Prime Minister Narendra Modi saddened by the boat accident in Assam
"All possible efforts are being made to rescue the passengers," says PM. pic.twitter.com/fK138lIyPg
— ANI (@ANI) September 8, 2021