AI साइंस-टेक्नोलॉजीताज़ा खबरेंभारतविदेश

Apple ‘Surprise And Shine’: iPhone 18 Pro और पहला फोल्डेबल फोन आज होगा लॉन्च, जानिए क्या कुछ होगा खास

ऐप्पल (Apple) आज क्यूपर्टिनो स्थित ऐप्पल पार्क में अपने सबसे बड़े सालाना इवेंट ‘सरप्राइज एंड शाइन’ (Surprise and Shine) का आयोजन करने जा रहा है। सीईओ जॉन टर्नस (John Ternus) के नेतृत्व में यह कंपनी का पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट है, जिस पर पूरी दुनिया की टेक्नोलॉजी जगत की निगाहें टिकी हुई हैं। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज और पहले फोल्डेबल आईफोन से पर्दा उठा सकती है।

कब और कहां देखें लाइव इवेंट?

यह मेगा इवेंट आज यानी 9 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (सुबह 10 बजे PT) शुरू होगा। भारतीय दर्शक इस लॉन्च इवेंट को ऐप्पल की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप्पल टीवी ऐप और कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे।

iPhone 18 Pro और Pro Max में क्या होगा नया?

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और Pro Max अपने पिछले मॉडल की तरह ही क्रमशः 6.3-इनच और 6.9-इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं, लेकिन इनके कैमरा और इंटरनल हार्डवेयर में बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इन स्मार्टफोन्स में पावरफुल A20 Pro चिप दी जा सकती है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है। इसके अलावा बेहतर बैटरी लाइफ और छोटा डायनेमिक आइलैंड (Dynamic Island) मिलने की उम्मीद है। मुख्य कैमरे में वेरिएबल-अपर्चर (variable-aperture) फीचर केवल प्रो मैक्स मॉडल तक सीमित हो सकता है।

ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन

इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन हो सकता है। इसे सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड की तरह बुक-स्टाइल डिजाइन में पेश किए जाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 5.5-इंच का आउटर और 7.8-इंच का इनर डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरे, टच आईडी और स्क्रीन क्रीज (मोड़ के निशान) को कम करने वाला एक नया हिंज मिल सकता है। इस फोल्डेबल फोन को ‘अल्ट्रा’ ब्रांडिंग के साथ उतारा जा सकता है और इसकी कीमत 2,500 डॉलर (लगभग ₹2.6 लाख) से अधिक हो सकती है।

नए ऐप्पल वॉच और एयरपॉड्स भी आएंगे नजर

सिर्फ आईफोन ही नहीं, बल्कि इस इवेंट में नई ऐप्पल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी लॉन्च हो सकती हैं, जिनमें नए हेल्थ सेंसर्स और आकर्षक रंग देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स से लैस नए एयरपॉड्स के भी आने की पूरी संभावना है। हालांकि, स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और दूसरी पीढ़ी के iPhone Air को 2027 की शुरुआत (Spring 2027) तक टाल दिया गया है, जिससे इस बार पूरा फोकस प्रीमियम डिवाइसेज पर ही रहेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button