भारत

रामनवमी पर द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी, पूरी की 110 किमी की पदयात्रा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने जामनगर से द्वारका तक की अपनी 110 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पूरी कर ली है। यह धार्मिक यात्रा उन्होंने रामनवमी के पावन अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर समाप्त की।


अनंत अंबानी ने इस यात्रा को पूरी तरह आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए कहा, “यह मेरी निजी धार्मिक यात्रा थी। भगवान श्री द्वारकाधीश की कृपा से ही यात्रा शुरू हुई और उन्हीं के आशीर्वाद से पूरी भी हुई। मैं उनका हृदय से धन्यवाद करता हूं।”

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें परिवार का पूरा समर्थन मिला। “मेरे पिता ने जब मेरे इस संकल्प के बारे में सुना, तो मुझे बहुत प्रेरणा और शक्ति दी। आज मेरी पत्नी मेरे साथ हैं और मेरी मां भी पहुंच रही हैं। मैं अपने दादी, नानी और ससुराल पक्ष का भी आभार व्यक्त करता हूं,” अनंत ने कहा।


रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और अनंत की मां नीता अंबानी ने बेटे की इस आस्था यात्रा पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “एक मां के रूप में अनंत को द्वारकाधीश के इस दिव्य स्थल तक पदयात्रा करते देखना गर्व की बात है। बीते 10 दिनों में अनंत के साथ चल रहे सभी युवाओं ने हमारी संस्कृति का सुंदर संदेश फैलाया है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button