अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर मांगे माफी, सोनिया गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' का अपमान किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर ‘वंदे मातरम’ के अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी ने ‘वंदे मातरम’ को बीच में ही रोकने को कहा था।
चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए।#AmitShah #VandeMataram #SoniaGandhi #Congress #Chittorgarh #Rajasthan #IndianPolitics pic.twitter.com/c3J8p9m1Jm
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 16, 2026
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और जनता से माफी की मांग
अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हजारों लोगों ने ‘वंदे मातरम’ गाते हुए लाठियां खाई थीं, गोलियां झेली थीं और जेल गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस इस राष्ट्रीय गीत को भूलती जा रही है।
गृह मंत्री ने कहा, “हमने इसे टेलीविजन पर देखा है।” उन्होंने मांग की कि सोनिया गांधी को देश की जनता से और ‘वंदे मातरम’ की रचना करने वाले बंकिમ चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगनी चाहिए।
अटल गौरव स्मृति समारोह में वाजपेयी को किया याद
इस दौरान अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘अटल गौरव स्मृति समारोह’ को भी संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद भारत को परमाणु शक्ति बनाने और गांवों को सड़कों से जोड़ने जैसे वाजपेयी के ऐतिहासिक फैसलों को याद किया।
कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शिरकत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए देश की बढ़ती सुरक्षा और वामपंथी उग्रवाद के खात्मे का जिक्र किया।





