‘कांग्रेस दशकों से हार रही, SIR तो 2024 के बाद शुरू हुआ’, अमित शाह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस की चुनावी हार का कारण कोई प्रक्रिया या मशीन नहीं, बल्कि उसकी खुद की नीतियां हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश के कई राज्यों में दशकों से चुनाव हारती आ रही है, जबकि SIR की प्रक्रिया तो 2024 के बाद शुरू हुई है।
राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस दशकों से चुनाव हार रही है।#AmitShah #RahulGandhi #ElectionCommission #BJPvsCongress #HindiNews #BreakingNews #IndianPolitics pic.twitter.com/aeAXRblgro
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 13, 2026
राहुल गांधी के आरोपों पर अमित शाह का करारा जवाब
राहुल गांधी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, वह संवैधानिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं पर ठीकरा फोड़ने लगती है।
अमित शाह ने कहा, “जब से राहुल गांधी कांग्रेस के मुख्य नेता, अध्यक्ष और फिर विपक्ष के नेता बने हैं, तब से पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। क्या इन सभी पुरानी हारों के पीछे भी SIR ही जिम्मेदार था?”
गुजरात निकाय चुनाव और बैलट पेपर का दिया हवाला
अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए विपक्ष के दावों की हवा निकाल दी। उन्होंने बताया कि गांधीनगर नगर निगम और अन्य निकायों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत हासिल की है।
शाह ने कहा कि ये चुनाव बैलट पेपर (Ballot Paper) से कराए गए थे। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है, न कि ईवीएम या किसी तकनीक के कारण।
‘बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात में दशकों से हार रही है कांग्रेस’
अमित शाह ने आंकड़े और इतिहास सामने रखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस दशकों से सरकार नहीं बना पाई है। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए राहुल गांधी और विपक्ष के नेता चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।