‘अल्फा’ के टीजर ने मचाई धूम, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने की आलिया भट्ट की तारीफ

मुंबई: आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म Alpha का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म में आलिया के दमदार एक्शन अवतार को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों से भी खूब सराहना मिल रही है।
टीजर रिलीज होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan ने आलिया भट्ट की तारीफ करते हुए फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “अल्फा दर्शकों का दिल जीते और सीक्वल के लिए कुछ विलेन भी बचा कर रखे।”
Well done Alia, in years from breaking hearts and now to breaking bones your skill set keeps expanding.
May Alpha win hearts and still leave some villains standing for the sequel.
Go get them Sigma girl! Lord Bobby….you are so good when you are bad!!! Big hug. And all the best… https://t.co/ffIgkKWsSu— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 10, 2026
वहीं, महानायक Amitabh Bachchan ने भी फिल्म का टीजर साझा करते हुए आलिया को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरी प्यारी आलिया को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।”
T 5767(i) – love and wishes to my adorable Alia ..https://t.co/Lz8j89KCzV@aliaa08 #Sharvari @AnilKapoor @thedeol @shivrawail #AdityaChopra @yrf #AkshayeWidhani #YRFSpyUniverse
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 10, 2026
फिल्म के टीजर में आलिया भट्ट का एक्शन से भरपूर और बेहद दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके इस नए अवतार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ Sharvari भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।




