प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख
समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रतीक यादव का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”
It’s pretty awesome how dancing makes robots less intimidating. Looking forward to seeing more nontrivial Machine Learning on these robots. Credit: Boston Dynamics. pic.twitter.com/wnB2i9qhdQ
— Reza Zadeh (@Reza_Zadeh) December 29, 2020
लखनऊ सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव को परिवार के लोग लखनऊ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों में ब्लड क्लॉट की समस्या का इलाज करा रहे थे। सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए थे।
कौन थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव तथा उनकी दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे। हालांकि वह सक्रिय राजनीति से दूर रहे और सार्वजनिक जीवन में कम ही दिखाई देते थे।
पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टरों की टीम गठित
लखनऊ सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पोस्टमॉर्टम के लिए चार डॉक्टरों की टीम बनाई है। इसके अलावा किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल भी जांच में शामिल रहेगा।
डॉक्टरों की टीम प्रतीक यादव की मौत के सही कारणों की पुष्टि करेगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया करीब आधे घंटे तक चल सकती है।
परिवार और समर्थकों में शोक
प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। कई नेताओं और राजनीतिक हस्तियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।





