ताज़ा खबरेंभारत

फुकट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के पायलट का ड्रग टेस्ट निकला पॉजिटिव, Air India ने पायलट को किया बर्खास्त

एयर इंडिया (Air India) ने अपनी फुकट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड (PIC) को तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है। यह कार्रवाई विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की एक प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद की गई है, जिसमें पायलट का साइकोएक्टिव पदार्थ (Psychoactive Substance) टेस्ट ‘नॉन-नेगेटिव’ (पॉजिटिव) पाया गया था।

क्या था पूरा मामला?

4 अगस्त को एयर इंडिया की फुकट से दिल्ली आ रही उड़ान (Flight) के दौरान विमान क्रूज़ में अचानक ऊंचाई से नीचे आ गया था (Sudden loss of altitude)। इस भयानक घटना में विमान में सवार 20 यात्री और 4 क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

AAIB की जांच और ड्रग टेस्ट का खुलासा

घटना के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने मामले की जांच शुरू की। पुष्टिकरण जांच (Confirmatory test) के दौरान पायलट का साइकोएक्टिव सब्सक्रिप्शन टेस्ट पॉजिटिव यानी ‘नॉन-नेगेटिव’ आया। रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद एयरलाइंस ने यह सख्त कदम उठाया है।

Air India की जीरो-टॉलरेंस नीति

Air India के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि कंपनी सुरक्षा मानकों को लेकर बेहद गंभीर है। एयरलाइंस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों, फिटनेस या नियामक आवश्यकताओं के उल्लंघन के खिलाफ कंपनी की ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति है। इसी के तहत आरोपी पायलट की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button