'Danger Zone' में पहुंचा इंजन ऑयल का प्रेशर, Air India एक्सप्रेस के विमान की कोच्चि में सेफ लैंडिंग - News Mobile
ताज़ा खबरेंभारत

‘Danger Zone’ में पहुंचा इंजन ऑयल का प्रेशर, Air India एक्सप्रेस के विमान की कोच्चि में सेफ लैंडिंग

कोच्चि से आबू धाबी जाने वाली Air India एक्सप्रेस की एक उड़ान को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। विमान के इंजन में ऑयल की मात्रा तेजी से कम होने के कारण इसे वापस कोच्चि एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारना पड़ा।

36 हजार फीट की ऊंचाई पर आया संकट

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, Air India एक्सप्रेस का बोइंग 737 विमान (उड़ान संख्या IX 415) कोच्चि से आबू धाबी के लिए रवाना हुआ था। जब विमान लगभग 50 मिनट की उड़ान के बाद 36,000 फीट की ऊंचाई पर था, तब पायलट और सह-पायलट की नजर इंजन ऑयल पर पड़ी। उन्होंने देखा कि इंजन 1 का ऑयल तेजी से कम हो रहा है।

क्रू मेंबर ने लिया तुरंत फैसला

ऑयल का स्तर लगातार गिरते देख क्रू ने तुरंत स्थिति का जायजा (FORDEC असेसमेंट) लिया। खतरे को भांपते हुए उन्होंने आबू धाबी जाने का फैसला रद्द कर दिया और विमान को वापस कोच्चि की तरफ मोड़ने का निर्णय लिया।

‘डेंजर जोन’ में पहुंचा इंजन प्रेशर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रू ने इंजन 1 को बंद कर दिया, क्योंकि उसका ऑयल प्रेशर ‘डेंजर जोन’ में पहुंच चुका था। सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए पायलट ने विमान को कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button