ताज़ा खबरेंभारत

AICTE का बड़ा फैसला: इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए अब 12वीं में मैथ्स, फीजिक्स जैसे विषय नहीं ज़रूरी

ये तो हम सब जानते है की अगर हमे स्कूल के बाद इंजीनियरिंग करनी है तो हमे दसवी के बाद से ही मैथ्स साइंस सब्जेक्ट यानी विषय लेना ही पड़ता था। लेकिन अब अगर आपने 12वीं में मैथ्स, फीजिक्स की पढ़ाई नहीं की है, तब भी आगे आप इंजीनियरिंग का कोर्स कर सकते हैं। दरअसल ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी (AICTE) ने इस बारे में जानकारी दी है।

फीजिक्स और मैथ्स को बनाया ऑप्शनल।

काउंसिल ने अपने अप्रूवल हैंडबुक 2021-22 में इंजीनियरिंग के यूजी कोर्सेस (BE/BTech) में एडमिशन के लिए क्लास 12 फीजिक्स और मैथ्स को ऑप्शनल बना दिया है। इससे पहले ही बात करे तो अब तक इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए 12वीं के लेवल पर मैथ्स, फीजिक्स की पढ़ाई जरूरी / अनिवार्य थी।

इन में से किसी भी विषय के साथ पास करनी होगी 12वीं।

काउंसिल के नए हैंडबुक के अनुसार, अब फीजिक्स / मैथ्स/ केमिस्ट्री/ कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक साइंस/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ बायोलॉजी/ इनफॉर्मेशन प्रैक्टिसेस/ बायोटेक्नोलॉजी/ टेक्निकल वोकेशनल सब्जेक्ट/ एग्रीकल्चर/ इंजीनियरिंग ग्राफिक्स/ बिजनेस स्टडीज या एंटरप्रेन्योरशिप में से किसी भी विषय के साथ 12वीं पास करना होगा। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के स्टूडेंट्स को 12वीं में इन विषयों में कम से कम 45% और आरक्षित श्रेणी को 40% अंक लाने होंगे।

ये भी पढ़े : गुरुग्राम में बारिश के समय पेड़ के नीचे खड़े थे लोग, अचानक बिजली गिरने से एक की मौत, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

बीई, बीटेक के लिए ब्रिज कोर्स से योग्यता हासिल कर सकेंगे बच्चे।

अब बात ये आती है की अगर बच्चा मैथ्स साइंस फील्ड का नहीं है तो वो बीई, बीटेक के लिए योग्यता कैसे हासिल कर सकेगा ? तो बता दे एआईसीटीई ने यूनिवर्सिटीज से कहा है कि अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले स्टूडेंट्स को मैथ्स, फीजिक्स, इंजीनियरिंग ड्रॉईंग का ब्रिज कोर्स कराया जाए। ताकि वे बीई, बीटेक प्रोग्राम की जरूरत के अनुसार योग्यता हासिल कर सकें।

क्यों पड़ी ऐसे फैसले की ज़रुरत ?

एआईसीटीई के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया में फ्लेक्सिबिलिटी लाने के लिए यह पहल की जा रही है। नए नियमों के अनुसार, एआईसीटीई ने मेडिसीन और कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए भी बीई व बीटेक करने के रास्ते खोल दिए हैं।

डिप्लोमा वालों के लिए भी सौगात।

इस फैसले से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा करने वालों को भी बीई-बीटेक में लैटरल एंट्री एडमिशन मिल सकेगा। अगर लैटरल लेवल वैकेंसी खत्म हो जाएगी, तो फर्स्ट ईयर में खाली सीटों के आधार पर एडमिशन मिलेगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button