मनोरंजन

लंबे इंतज़ार के बाद ‘धुरंधर’ का ट्रेलर जारी, रणवीर बोले— “I am the Wrath of God”

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर धुरंधर का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। कुछ घंटे पहले ही रणवीर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए अपने नए पोस्टर के साथ लिखा था— “I am the Wrath of God” यानी “मैं हूँ ईश्वर का प्रकोप।”

इससे पहले ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज़ होना था, लेकिन नई दिल्ली में पिछले सोमवार लाल किले के बाहर हुए धमाके के बाद मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च टालने का फैसला किया था। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि blast के पीड़ितों के प्रति सम्मान और धर्मेंद्र जी की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।

ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ आने लगीं। एक यूज़र ने लिखा— “रणवीर सिंह को ऐसा सीरियस लुक बहुत सूट करता है।” कई अन्य फैंस ने इसे “ब्लॉकबस्टर” बताने में देर नहीं लगाई।

धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फैंस के बीच ट्रेलर ने जो उत्साह पैदा किया है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button