मनोरंजन

अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ी, अस्तपताल में भर्ती

नई दिल्ली: मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को तबीयत बिगड़ने के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती करावाया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के बांद्रा में लीलावती हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है, जो परिवार के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स वाले घर के पास है.

सलीम खान अस्पताल में भर्ती

इस खबर की जानकारी पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मिली. उन्होंने अपने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया. मंगलवार, 17 फरवरी को, उन्होंने लीलावती हॉस्पिटल के बाहर का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके क्लिप पर कैप्शन था, “सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान हॉस्पिटल के बाहर दिखे

सलमान खान भी अपने पिता सलीम खान से मिलने के बाद लीलावती हॉस्पिटल के बाहर दिखे. वह काफी परेशान दिख रहे थे, उनके साथ भारी सिक्योरिटी भी थी. अभी सलमान खान के परिवार की तरफ से सलीम खान की सेहत को लेकर कोई अपडेट शेयर नहीं की गई है. उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने का सही कारण अभी पता नहीं चला है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button