विधानसभा चुनाव 2025 के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आज AAP ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. दूसरी लिस्ट के मुताबिक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव लड़ेंगे.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से, अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।#AamAadmiParty pic.twitter.com/Jll6iOJziz
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 9, 2024
हाल ही में टीचर से नेता बने अवध ओझा को आम आदमी पार्टी ने पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया की जगह टिकट दिया है. वहीं मनीष सिसोदिया को जंगपुर से टिकट दिया है. बता दें कि आम आदमी पार्टी की दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों का नाम जारी किया गया है. लिस्ट में मुस्तफाबाद से मौजूदा विधायक हाजी युनुस का टिकिट काट दिया गया है. उनकी जगह आदिल अहमद खान को टिकट दिया गया है.
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट नवंबर में जारी की थी जिसमें 11 प्रत्याशियों का नाम दिया गया था. इनमें से छह ऐसे नेता हैं जो हाल के समय में कांग्रेस या फिर बीजेपी छोड़कर अरविंद केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए हैं.





