Aadhaar Name Update Rules: आधार कार्ड में नाम बदलने के नियम बदले, जानें किस गलती के लिए कौन सा दस्तावेज जरूरी

Aadhaar Name Update Rules: आधार कार्ड में नाम से जुड़ी गलती सुधारने या नाम बदलने वालों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार में नाम अपडेट करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत नाम में होने वाले बदलाव की प्रकृति के आधार पर अलग-अलग दस्तावेज जमा करने होंगे।
UIDAI ने 18 सितंबर 2026 को नया Standard Operating Procedure (SOP) जारी किया है। इसने नाम अपडेट से जुड़ी 2021 में लागू पुरानी प्रक्रिया की जगह ली है। नए नियमों में मामूली सुधार से लेकर पूरा नाम बदलने तक के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं।
नाम में छोटी गलती है तो कौन सा दस्तावेज लगेगा?
अगर आधार में नाम से जुड़ा मामूली सुधार करना है, तो हर मामले में अलग से हलफनामा देने की जरूरत नहीं होगी। UIDAI के नए नियमों के मुताबिक, ऐसे बदलावों के लिए वैध पहचान प्रमाण (PoI) का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इनमें ये बदलाव शामिल हैं:
- नाम में लिखे Initial को पूरा करना
- Middle Name या Surname जोड़ना या हटाना
- नाम के क्रम में बदलाव
- एक जैसे सुनाई देने वाले नाम की Spelling सुधारना
- नाम में Capital और Small Letters की गलती सुधारना
- नाम में लगे Dot हटाना
बच्चों के मामले में अगर आवेदन Head of Family के आधार पर किया जा रहा है, तो Proof of Relationship (PoR) भी लागू हो सकता है।
Data Entry की गलती होने पर क्या करना होगा?
अगर आधार बनाते समय नाम गलत तरीके से दर्ज हो गया था, तो वयस्कों को Annexure B के तहत हलफनामा देना होगा। इसके साथ वैध पहचान प्रमाण या, लागू होने पर, संबंध प्रमाण जमा करना होगा।
नाबालिग के मामले में Annexure C के तहत माता-पिता या कानूनी अभिभावक का हलफनामा देना होगा।
UIDAI के अनुसार, अपडेट के लिए मांगा गया नाम उन दस्तावेजों में दर्ज सही नाम से मेल खाना चाहिए, जिन्हें पहले UIDAI के सामने जमा किया गया था। क्षेत्रीय भाषा में हुई नाम की गलती भी इस प्रक्रिया के तहत सुधारी जा सकती है।
शादी या तलाक के बाद सरनेम बदलना हो तो?
शादी या तलाक के कारण नाम या Surname में बदलाव के लिए अलग नियम हैं। ऐसे मामलों में Annexure D के तहत हलफनामा और पहचान प्रमाण की जरूरत होगी।
Registered Marriage Certificate भी नाम में बदलाव के समर्थन में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Gender से जुड़े नाम परिवर्तन के लिए अलग नियम
UIDAI ने Gender से जुड़े नाम परिवर्तन और ऐसे नाम जिनमें “urf” या “alias” शामिल है, उनके लिए भी अलग प्रावधान किए हैं। ऐसे मामलों में निर्धारित Annexure E और Annexure F से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे।
इसका मतलब है कि हर तरह के नाम बदलाव के लिए एक ही दस्तावेज मान्य नहीं होगा। आवेदन की प्रकृति के आधार पर UIDAI द्वारा तय दस्तावेज देना जरूरी होगा।
पूरा नाम बदलना है तो Gazette Notification जरूरी
अगर कोई व्यक्ति अपना पूरा नाम बदलना चाहता है, तो प्रक्रिया ज्यादा औपचारिक होगी। ऐसे मामलों में Gazette Notification के साथ प्रकाशित Newspaper Advertisement और Proof of Identity जमा करना होगा।
UIDAI नाम अपडेट के आवेदन को आगे बढ़ाने से पहले जमा किए गए दस्तावेजों, हलफनामों और Gazette Notification की जांच करेगा।
UIDAI ने क्यों बदली प्रक्रिया?
नए SOP में नाम सुधार और नाम परिवर्तन की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए स्पष्ट दस्तावेज तय किए गए हैं। इससे मामूली Spelling या नाम के क्रम जैसी गलतियों और पूरे नाम में बदलाव जैसे मामलों को अलग-अलग तरीके से संसाधित किया जा सकेगा।
इसलिए आधार में नाम अपडेट कराने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपका मामला किस श्रेणी में आता है और उसके लिए कौन सा दस्तावेज जरूरी है।





