ड्रैगन को सख्त संदेश! चीन सीमा पर गरजे सुखोई-राफेल, PM मोदी ने देखा एयर पावर शो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के अपने एक दिवसीय दौरे में हैं. असम में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे. यहां, वे फाइटर प्लेन, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखेंगे. ELF नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह का पहला है.
पीएम मोदी पहले डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे और इसके बाद भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ पहुंचे हैं. यह पिछले तीन महीने में मोदी का तीसरा असम दौरा होगा. राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.
LIVE UPDATES…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) से रवाना होते समय भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से इस अंदाज में मिले.
#WATCH | Assam: Prime Minister Narendra Modi shook hands with the Indian Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh as he departed from the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh.
(Video: DD) pic.twitter.com/BmcsyEGmCO
— ANI (@ANI) February 14, 2026
डिब्रूगढ़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे।
#WATCH असम: डिब्रूगढ़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे।
(वीडियो: DD) pic.twitter.com/OUN6dMvJph
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
असम: इंडियन एयर फ़ोर्स के सुखोई Su-30MKI ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फ़ैसिलिटी (ELF) से उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे लोगों ने टेक ऑफ़ देखा।
#WATCH असम: इंडियन एयर फ़ोर्स के सुखोई Su-30MKI ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फ़ैसिलिटी (ELF) से उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे लोगों ने टेक ऑफ़ देखा।
(वीडियो: DD) pic.twitter.com/YvYtkjwiUa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरन इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) के महत्व पर एक प्रेजेंटेशन देख रहे हैं, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह उन्हें जानकारी दे रहे हैं।
#WATCH | डिब्रूगढ़, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरन इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) के महत्व पर एक प्रेजेंटेशन देख रहे हैं, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह उन्हें जानकारी दे रहे हैं।
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/ajchB9pXT7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2026





