‘द रॉयल्स’ में दिखेगी शाही प्रेम कहानी, भूमि-ईशान की रोमांटिक केमिस्ट्री से सजेगा ओटीटी

बॉलीवुड के टैलेंटेड यंग एक्टर्स में शुमार ईशान खट्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘द रॉयल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज़ में वह पहली बार अनुभवी और दमदार अदाकारा भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। साल की शुरुआत में जब इसका टीज़र रिलीज़ हुआ, तब से ही दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है।
हाल ही में मेकर्स ने ‘द रॉयल्स’ का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें ईशान और भूमि की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। इसी के साथ शो की रिलीज़ डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। रोमांस और ड्रामा से भरपूर यह सीरीज़ 9 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा, “एक जिद्दी राजकुमार एक गर्ल बॉस आम कुमारी से मिलता है… रॉयल मेस या शाही प्रेम कहानी? देखिए ‘द रॉयल्स’ 9 मई से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर ने इस सीरीज़ में अपने किरदार को लेकर उत्साह जताते हुए कहा, “यह अब तक की सबसे बेहतरीन नायिका की भूमिका है, जिसे निभाने का मुझे मौका मिला है। मैं इस किरदार के लिए खुद को बदलने को भी तैयार हूं। 10 साल पहले ‘दम लगा के हईशा’ से शुरुआत करने वाली लड़की आज ऐसे किरदार निभा रही है, यह मेरे लिए गर्व की बात है।”
इस सीरीज़ का निर्देशन प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने किया है, जबकि स्क्रिप्ट नेहा वीना शर्मा ने लिखी है। इसे प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
‘द रॉयल्स’ की स्टारकास्ट भी बेहद दिलचस्प है – ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर के साथ इसमें नोरा फतेही, साक्षी तंवर, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, डिनो मोरिया और विहान समत जैसे कई लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही यह सीरीज़ ओटीटी दर्शकों के लिए एक शाही ट्रीट साबित हो सकती है।





