ताज़ा खबरें

हमास ने नेपाली नागरिकों को बनाया बंधक, IDF ने CCTV फुटेज जारी कर किया बड़ा दावा

हमास ने नेपाली नागरिकों को बनाया बंधक, IDF ने CCTV फुटेज जारी कर किया बड़ा दावा

 

इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने सोमवार को हमास द्वारा एक नेपाली सहित दो अन्य लोगों को बन्धक बनाए जाने का वीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। गौरतलब है कि नेपाल सरकार की तरफ से अभी हाल ही में अपने एक नागरिक के अभी भी लापता होने और हमास द्वारा बन्धक बनाए जाने की आशंका जतायी गई थी।

 

नेपाल के आग्रह के बाद लापता नागरिक को ढूंढने के क्रम में इजराइल डिफेंस फोर्स को गाजा के शिफा अस्पताल का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर कर नेपाली नागरिक को हमास द्वारा बन्धक बनाए जाने की पुष्टि की है। आईडीएफ ने अपने वेरिफाईड एक्स असाउंट पर इस सीसीटीवी वीडियो को साझा करते हुए लापता हुए नेपाली नागरिक सहित एक थाई नागरिक के बंधक बनाकर रखने की जानकारी दी है। हमास ने इजराइल के किबुज अलुमिम में आक्रमण कर वहां रहे कई लोगों को बंधक बनाते हुए अगवा कर गाजा क्षेत्र में ले गए थे। नेपाली छात्र विपिन जोशी भी उनमें से एक थे।

इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद नेपाल के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय की प्रवक्ता सेवा लम्साल ने इस वीडियो पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईडीएफ की तरफ से जो वीडियो रिलीज किया गया है, वह 7 अक्टूबर का है। एक महीने से भी अधिक समय पहले के इस वीडियो से नेपाल के लापता नागरिक की वर्तमान अवस्था के बारे में कुछ भी यकीन के साथ नहीं कहा जा सकता है। लम्साल ने बताया कि विदेश मंत्रालय इजराइल अथॉरिटीज के लगातार संपर्क में है और लापता नागरिक की वर्तमान अवस्था का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button