ताज़ा खबरें

राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के आरोप में ED अफसर को किया अरेस्ट

राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के आरोप में ED अफसर को किया अरेस्ट

 

राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रवर्तन निदेशायल के एक अफसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ ACB ने मणिपुर के इंफाल में तैनात  एक ED अधिकारी को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो ने उनपर 17 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

ED के अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने 17 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी नवल किशोर मीना पर और एक स्थानीय सहयोगी बाबूलाल मीना पर यह आरोप लगे हैं। जिसके बाद राजस्थान सरकार की जांच एजेंसी ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने राज्य की जांच एजेंसी को सूचित किया था कि इंफाल में ईडी के कार्यालय में उसके खिलाफ दर्ज मामले को निपटाने के लिए नवल किशोर मीणा कथित रूप से 17 लाख रुपये की रिश्वत का मांग कर रहा है।

एसीबी ने शिकायतकर्ता के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर 17 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि नवल किशोर जयपुर जिले के बस्सी के विमलपुरा गांव का रहने वाला है, जबकि उनके सहयोगी बाबूलाल नवगठित कोटपुल्टी-बहरोड़ जिले के मुंडावर के उप रजिस्ट्रार कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button