ICC World Cup 2023ताज़ा खबरें

ICC World Cup 2023 AUS vs SL: लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया का खुला खाता, श्रीलंका को 5 विकेट से चटाई धूल

ICC World Cup 2023 AUS vs SL: लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया का खुला खाता, श्रीलंका को 5 विकेट से चटाई धूल

 

आज यानी लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के टूनामेंट में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच मुक़ाबला हुआ। इस दौरान कंगारू टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया।

इसी के साथ वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जीत हांसिल की। एकतरफा मुकाबले में कंगारू टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श 52 और जोश इंग्लिस ने 58 रन जड़े। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्नस लाबुशेन ने भी 40 रन का योगदान दिया।

वहीं श्रीलंकाई टीम के लिए कुसल परेरा 78 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। पाथुम निसांका ने 61 रनों का योगदान दिया और चैरिथ असलांका ने 25 रनों का योगदान दिया। हालाँकि, बाकी खिलाड़ी दोहरे अंक के स्कोर तक भी पहुँचने में असफल रहे, जिसके परिणामस्वरूप बल्लेबाजी चरमरा गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड

श्रीलंका प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा और दिलशान मदुशंका

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button