ताज़ा खबरेंराजनीति

‘राजनीतिक धोखाधड़ी’ है दिल्ली सेवा विधेयक: राज्यसभा में बोले राघव चड्ढा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर बहस के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला। केंद्र की आलोचना करते हुए चड्ढा ने कहा कि यह विधेयकराजनीतिक धोखाधड़ी, संवैधानिक पाप है और प्रशासनिक गतिरोध पैदा करेगा।

 

चड्ढा ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा की कार्रवाई ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्णआडवाणी के चार दशकों के समर्पित प्रयास को विफल कर दिया है।

 

चड्ढा ने कहा, ”भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी जी की 40 साल कीमेहनत को नष्ट कर दिया।

 

आप सांसद ने बिल को असंवैधानिक और गैरकानूनी बताते हुए कहा, ”मैं दिल्ली के 3 करोड़ लोगों की तरफ से नहीं, बल्कि देश के135 करोड़ लोगों की तरफ से बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं. आज से पहले शायद ही कभी एक असंवैधानिक, अवैध कागज़ का टुकड़ाकिसी विधेयक के माध्यम से लाया गया होगा।

 

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को विचार और पारित करने के लिए पेश किया। यह बिल पहले लोकसभा में पारित हो चुका है. शाह ने पहले दिल्ली में सेवाओं केनियंत्रण के लिए अध्यादेश को बदलने के लिए लोकसभा में विधेयक पेश किया था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button