ताज़ा खबरें

श्रीनगर: आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद

श्रीनगर: शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुईआतंकवादियों और भारतीय सेना के जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था.

 

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

वहीं, पुलिस के अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. आपको बता दें कि यह मुठभेड़ और सेना के जवानों के शहीद होने की घटना जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने की चौथी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर हुई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button