ताज़ा खबरें

मणिपुर: गठबंधन I.N.D.I.A टीम के दौरा का दूसरा दिन आज, सांसदों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, शांति और सद्भाव बहाल करने का किया अनुरोध

मणिपुर: गठबंधन I.N.D.I.A टीम के दौरा का दूसरा दिन आज, सांसदों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, शांति और सद्भाव बहाल करने का किया अनुरोध

 

विपक्ष के नवगठित I.N.D.I.A गठबंधन का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बीते शनिवार से हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं है। दौरे के दूसरे दिन रविवार को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों ने इंफाल के राजभवन में मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। इस दौरान टीम ने राज्य के राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने राज्यपाल से सभी प्रभावी कदम उठाते हुए शांति और सद्भाव बहाल करने का अनुरोध किया गया।

मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात के बाद I.N.D.I.A. गठबंधन प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्यपाल ने सुझाव दिया है कि मणिपुर की स्थिति का समाधान निकालने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। जैसे ही हमें मौका मिलेगा, हम संसद में केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे और लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों और केंद्र सरकार, राज्य सरकार की ओर से जो कमियां हमने यहां देखीं, उन्हें पेश करेंगे। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह देरी न करें, हमारे अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करें और मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करें। स्थिति बिगड़ती जा रही है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं।

राज्यपाल से मुलाक़ात के पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि मुख्य बात यह है कि मणिपुर को नजरअंदाज किया गया है। चूंकि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने इसे नजरअंदाज किया है, इसलिए स्थिति बिगड़ रही है। जल्द से जल्द शांति बहाल होनी चाहिए। सद्भाव और न्याय बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। हम मांग करेंगे कि राज्यपाल सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी प्रयास करें। यह सरकार की विफलता है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button